शहर-राज्य

दलित छात्रा को बन्धक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं अमानवीय अत्याचार की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है : काजी सुहेल अहमद

असदुल्लाह सिद्दीकी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर।महोबा जनपद में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा के साथ प्रयागराज में 16 दिनों तक बन्धक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं अमानवीय अत्याचार की घटना में शामिल दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोरतम दण्ड की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में महामहिम राज्यपाल जी को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी डुमरियागंज को सौंपा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि महोबा की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। प्रदेश में महिलाओं और दलित समाज की सुरक्षा को लेकर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करती है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा, समुचित चिकित्सा सहायता तथा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मुकेश चौबे, आसिफ रिज़्वी, अकबर अली, वलीऊल्लाह हाशमी, भीखू गौड़, अजीम अहमद, बजरंगी मौर्या, सईद मालिक, समीउल्लाह, हमजा, बब्बू राईनी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button