जिलाधिकारी ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से सुरेश तरकर, समाजवादी पार्टी से गगन रावत, सोनू ठाकुर व राजीव सिकरवार, बहुजन समाज पार्टी से मुनेंद्र सिंह निगम व रामबाबू गौतम तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस से अशोक कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त फायर सेफ्टी उपकरणों का अवलोकन किया तथा उनकी एक्सपायरी को चेक किया। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि समय समय पर अग्निशमन यंत्रों की जांच करते रहे।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के संचालन एवं बैकअप की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे नंद प्रकाश मौर्या, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



