शहर-राज्य

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति/उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति- 2019 व क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं – जिलाधिकारी

(ब्यूरो चीफ लुकमान खान) दैनिक वेलकम इंडिया

पीलीभीत/ आज दिनांक 04 मई 2026 को गाँधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति/उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति- 2019 व क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, कृषि निर्यात को बढ़ावा देने तथा कृषकों की आय वृद्धि से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है तथा उन्होंने किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार उर्वरकों का समानुपात में वितरण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारु बनी रहे, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के अंतर्गत संचालित क्लस्टरों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा निर्यात को बढ़ावा देने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से केले की फसलों के लिए राइपनिंग चैंबर स्थापित करने तथा बासमती निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर बनाने व निर्यात हेतु निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक कृषकों को निर्यात उन्मुख खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। साथ ही सोयाबीन को अधिसूचित निर्यात सूची में शामिल किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अंत में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,उप निदेशक कृषि,जिला कृषि अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,निर्यातक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button