Uncategorized

मोदीनगर में स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापार मंडल की बैठक, सरकार के फैसले का विरोध

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के मुद्दे को लेकर व्यापारियों में बढ़ते असंतोष के बीच व्यापार मंडल द्वारा एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कादराबाद स्थित विपिन काला नमक फैक्ट्री परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।बैठक में स्मार्ट मीटर को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली बिलों में अनियमितता बढ़ सकती है और उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। इस दौरान सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के निर्णय का पुरजोर विरोध किया गया।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और उपभोक्ता हित में नहीं बनाया जाता, तब तक इसका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति में व्यापारियों के हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button