शहर-राज्य

जनता का विश्वास ही मेरी ताकत : राजकुमार राजू,क्षेत्र के सम्मान और विकास के लिए संघर्ष का संकल्प

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत।विधानसभा क्षेत्र 129 पूरनपुर में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। समाजवादी पार्टी से संभावित दावेदारों की क्षेत्र में सक्रियता बढ़ने के साथ ही जनसंपर्क और जनसंवाद का दौर भी तेज हो गया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा राजकुमार (राजू) ने रविवार को क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की।
भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। क्षेत्रवासियों ने सड़क, जलभराव, बिजली, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित के मुद्दे उनके सामने रखे। राजकुमार राजू ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनकी उम्मीदों को आवाज देना ही समाजवादी सेवा है। पूरनपुर की जनता से उनका रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि परिवार जैसा है। जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्रवासियों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।राजकुमार राजू ने कहा कि पूरनपुर की मिट्टी से उनका गहरा जुड़ाव है। क्षेत्र के लोगों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए वह हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे। राजनीति उनके लिए केवल पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र की सेवा का अवसर है। उन्होंने युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं और क्षेत्र के विकास को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकुमार राजू का सहज अंदाज में लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनना चर्चा में रहा। समर्थकों के अनुसार वह लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। उनकी सक्रियता के चलते विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।
राजनीतिक चर्चाओं में राजकुमार राजू का नाम समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों में लिया जा रहा है। हालांकि, विधानसभा 129 पूरनपुर से टिकट को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व को करना है। फिलहाल क्षेत्र में उनकी बढ़ती सक्रियता ने सियासी माहौल को जरूर गर्म कर दिया है।राजकुमार राजू ने कहा कि वह आगे भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। पूरनपुर का विकास, युवाओं का भविष्य और किसानों व आमजन का सम्मान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button