गोवर्धन में श्री मित्र भारत समाज संस्थान द्वारा विशाल भंडारा एवं शर्बत वितरण

मथुरा/गोवर्धन। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं और राहगीरों की सेवा के उद्देश्य से श्री मित्र भारत समाज संस्थान द्वारा दाऊजी मंदिर, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर विशाल भंडारा एवं शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर समाजसेवी स्वर्गीय भगवत कटारा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा भाव को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. भगवत कटारा सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहे और उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह जीना ने किया। अध्यक्षता कुलदीप सिंह कटारा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगवीर सिंह ठेकेदार, बच्चू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सुशीला कटारा, मूलचंद सैनी, महंतजी जयपुर, ओम प्रकाश आचार्य, डॉ. बाबा के सेवक उमेश दीक्षित, भोलू मुखिया, पंकज मुखिया, सविता दीक्षित, दीपिका शर्मा, टिंकलशर्मा एवं भूमि शर्मा आदि उपस्थित रहे।



