शिक्षा

ग्राम प्रधान स्थानीय निकाय के सदस्यों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

संतकबीरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर जूनियर हाई स्कूल सेमरियावां के प्रांगण में सोमवार के दिन एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान स्थानीय निकाय सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह और संचालन अब्दुर्रहीम ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सुनील कुमार सिंह डिविजनल जज ने किया।महुआरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत पेश किया।
इस कार्यक्रम में डी बी टी के माध्यम से भेजी गई 1200 रुपए की धनराशि के बारे में जनसमुदाय को जागरूक करने ,निःशुल्क पाठयपुस्तक,निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों एवं उनकी संप्राप्ति ,राष्ट्रीय शिक्षित 2020 के अनुरूप स्मार्ट क्लास,विद्यालय की संपत्तियों एवं कार्यकलाप के 19 पैरामीटर पूर्ण करने हेतु ग्राम प्रधान को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डिविजनल जज सुनील कुमार सिंह और संजीव कुमार पांडे ने विधिक जानकारी के साथ 22 फरवरी को मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर एवं राष्ट्री लोक अदालत 14 मार्च के आयोजन की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम को अफजाल अहमद प्रधान,मो हनीफ प्रधान,अबरार अहमद प्रधान,जफीर अली ,अब्दुर्रहीम,मनोज कुमार अनिल ,राम निवास ,असरारुल हक ,मसूद अहमद प्रधान ,अशरफ अली ,सूचित कुमार,विनोद यादव आदि ने संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक के इरफान खान,सुरजन गोंड,आशीष शुक्ला,आफाक अहमद खान,पंकज,अजीत सिंह,मो आजम,मुबारक हुसैन सहित प्रधान ,प्राथमिक,जूनियर और कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button