नशीली दवाओं की तस्करी के तीन आरोपी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को 24 सितंबर को सड्डा तिराहे के पास से पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान पुत्र अनवर अली निवासी सिकरी बाजार, थाना मोहाना, सुहेल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख निवासी मुडिला, थाना मधुबेनिया, रुपनदेही, नेपाल और विजय शेखर यादव पुत्र प्यारे लाल यादव निवासी चैनपुर, थाना मोहाना के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई कर उन्हें कोर्ट भेज दिया।
एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाईन के सभागार में प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि मोहाना थाने में गैंगस्टर एक्ट का एक मामला दर्ज था।
इसमें तीनों आरोपियों की तलाश थी। पुलिस टीम लगातार उन्हें ढूंढ रही थी। इसी दौरान उनके सड्डा तिराहे के पास होने की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घेराबंदी की और तीनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़ा है।मोहाना थाने में साल 2026 में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें कोडीन सिरप और नशीली टैबलेट बरामद हुई थी। इस मामले में इमरान, सुहेल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख और विजय शेखर यादव के नाम सामने आए थे।पुलिस के मुताबिक, इसी आपराधिक काम के आधार पर तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीनों की तलाश थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें एक साथ पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई को नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े आरोपियों पर पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी लालपुर उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामयश यादव, आत्मानंद नायक, कांस्टेबल सौरभ कुमार, जयगोविंद और संदीप पासवान शामिल रहे।




