शहर-राज्य

बसपा ने बूथ स्तर पर सदस्य बनाने का अभियान किया शुरू

बांसी/सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कु मायावती के दिशा-निर्देश पर बूथ स्तर पर सदस्य बनाने का अभियान शुरू किया गया हर बूथ पर पांच यूथ बनाने में कार्यकर्ता दिन रात मेहनत से लगकर काम कर रहे हैं।
उक्त बातें बसपा नेता विधानसभा प्रभारी बांसी सतेन्द्र कुमार गौतम ने बांसी विधानसभा क्षेत्र के कडजा बनकटा गांव में चौपाल के दौरान लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के दौरान कहा कि सर्व समाज का सम्मान केवल बसपा की सरकार में होंगा उक्त दौरान बसपा नेता पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है कानून नाम की कोई चीज नहीं है हर तरफ जंगल राज है हत्या लोट डकैती आम बात हो गई है जनता भाजपा सरकार से छुटकारा पाने के लिए समय का इन्तजार कर रही है आने वाले दिनों में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनना तय है हम सभी कार्यकर्ता साथी दिन रात मेहनत कर के अपना अपना बूथ करो मजबूत अभियान में लग जायें तभी समतामूलक समाज की संस्थापना होगी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार विधानसभा प्रभारी दिलीप कुमार भारती लालमन राव कृष्णा भारती धर्मदेव बौद्ध राम किशुन साधु शरण विधानसभा महासचिव विनोद कुमार राव अखिलेश गौतम जयराम गौतम घनश्याम गौतम गोरख पासवान वीर चंद्र पासवान राजमन रामजीत बसंत प्रसाद विधानसभा उपाध्यक्ष यार मोहम्मद श्यामजीत गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button