ईदुल फितर की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की गईबारिश के बावजूद ईदगाह मस्जिदों में नमाज के लिए उमड़ी भीड़

बच्चों ने जमकर खरीदे मनपसंद खिलौने
मुल्क में अमन शांति खुशहाली के लिए मांगी गई सामूहिक दुआएं
नमाज बाद गले मिलकर दी एक दूसरे को मुबारकबाद
दिन भर चला मीठी सेंवइयां खाने का दौर
संतकबीरनगर। खुशी का पर्व ईद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सुबह ही से मस्जिदों और ईदगाहों में ईदुल फितर की नमाज पढ़ने के लिए भीड़ एकत्र होने लगी।बड़े बूढ़े बुजुर्ग नए नए रंग बिरंगे कपड़े धारण कर दुआ पढ़ते हुए मस्जिद की तरफ रवाना हुए।पूर्व निर्धारित समयानुसार अलग अलग मस्जिदों, ईदगाहों में अकीदत, एहतराम और शांतिपूर्वक ईद की विशेष दो रकात नमाज अदा की गई। देश दुनिया के लिए सुख, समृद्धि, अमन, शांति, खुशहाली और माफी की सामूहिक दुआएं मांगी गई।गरीबों में दान वितरित किए गए।
यहां पढ़ी गई ईद की नमाज
सेमरियावां दुधारा क्षेत्र में बारिश के बावजूद मस्जिदों में काफी भीड़ रही।बारिश की परवाह किए बिना सेमरियावां,दुधारा, उसरा शहीद, बाघनगर, बिगरा मीर, तिलजा, दरियाबाद ,करही,दानुकुईयां,कोहरियावां,ऊंचहरा,सालेहपुर, अगया, तिनहरी ,छितौना आदि स्थानों पर शांति एवं श्रद्धापूर्वक नमाज अदा की गई।
मदरसा अरबिया रहमिया दुधारा में प्रधानाचार्य मौलाना माशूक अहमद मुज़ाहिरी, जामा मस्जिद सेमरियावां के इमाम मौलाना मो अरशद कासमी ने ईद की नमाज पढ़ाई ।यहां एक दर्जन से गांवों से आए हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की।सामूहिक दुआ में शामिल रहे।नमाज बाद ईद का खुतबा सुना।
बच्चों ने खरीदे मनपसंद खिलौने
ईद के दिन ईदगाहों पर सजी खिलौनों ,फलों,मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही।बच्चों ने घर से मिली ईदी से खिलौनों की सजी दुकानों पर खूब जमकर मनपसंद के खिलौने खरीदे। आइसक्रीम खरीदे।दिन भर खूब आनंद उठाए।टोली के साथ खूब मस्ती की।
दिन भर चला मीठी सेंवइयां खाने का दौर
खुशी के पर्व ईद को मिल जुलकर मनाने का आनंद ही कुछ और है।ईद के विशेष पकवान सेंवइयां खाने खिलाने का दौर दिन भर जारी रहा।अमीर गरीब छोटे बड़े सभी एक दूसरे के घर जाकर सेवइयों और अन्य पकवान का सेवन किया ।एक दूसरे से गले मिलकर बधाई एवं मुबारकबाद पेश किया।
सुबह से शाम तक सोशल मीडिया पर चला मुबारकबाद का सिलसिला
ईद के पावन पर्व पर खुशियां बांटने प्रेम भाईचारा सद्भावना हेतु हिन्दू मुस्लिम एकता को प्रदर्शित करते हुए चांद दिखाई देने के बाद शाम ही से ईद मुबारक का संदेश सोशल मीडिया पर ड्रेंड करने लगा।देश विदेश से ईद बधाई मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।हित मित्र दोस्त भाई बहन रिश्तेदारों से सोशल मीडिया द्वारा खुशी बांटी गई।विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेताओं के बधाई संदेश आते जाते रहे।
ईद मिलन किया आयोजित
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मो अहमद,जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा,सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गौहर अली खान, वरिष्ठ नेता मुनीर हसन चौधरी,वरिष्ठ नेता मशहूर आलम चौधरी,पूर्व प्रमुख महमूद अहमद चौधरी,समाज सेवी शोएब अहमद नदवी,वसीम अहमद के आवास पर खुशी के पर्व ईद के दिन ईद मिलन प्रोग्राम आयोजित किए गए।दिन भर विशेष पकवान सेंवइयां का आनंद लेने मिलने जलने बधाई मुबारकबाद का सिलसिला जारी रहा।




