शहर-राज्य

आरडीसी में सुबह-सुबह बुजुर्ग महिला से चेन झपटी, बाइक सवार बदमाश फरार 

गाजियाबाद। आरडीसी में शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही बाइक सवार बदमाश ने सैर पर निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गया। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। बदमाश ने वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया। वह कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर पैदल महिला के पास पहुंचा और मौका मिलते ही चेन झपटकर दौड़ पड़ा। इसके बाद अपनी बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया कि राजबाला सुबह घर के पास सैर कर रही थीं। इसी दौरान हेलमेट और मास्क लगाए एक युवक बाइक से वहां पहुंचा। उसने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल बुजुर्ग महिला की ओर बढ़ा। महिला के पास पहुंचते ही आरोपी ने उनके गले से चेन झपटी और भागने लगा। कुछ दूरी पर खड़ी बाइक तक पहुंचने के बाद वह उस पर सवार होकर फरार हो गया। अचानक हुई घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं और उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीडि़ता से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाश के आने और वारदात के बाद भागने वाले रास्ते की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के दौरान आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। जिस तरह बदमाश ने बाइक को कुछ दूरी पर खड़ा किया और फिर पैदल महिला के पास पहुंचकर चेन झपटी, उससे पुलिस को आशंका है कि उसने पहले क्षेत्र की रेकी की होगी। पुलिस घटना के समय आसपास मौजूद संदिग्ध लोगों और वाहनों की जानकारी भी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाश की गतिविधियों और उसके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button