शहर-राज्य

आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज की बैठक का आयोजन 

समाज के लोगों से विचार विमर्श कर शांतिपूर्ण आंदोलन की बनाई जा रही है रणनीति-यशपाल मलिक

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। केंद्र सरकार की नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में जाट आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने पुनः कमर कस ली है। आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के संयोजक यशपाल मलिक के नेतृत्व में अलग अलग शहरों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। मोदीनगर के एक रेस्टोरेंट में भी गुरुवार को जाट समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यशपाल मलिक मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कि सरकार 2017 के बाद से हर चुनाव में केंद्र सरकार की नौकरियों व शिक्षण संस्थानों में जाट आरक्षण की बात करती आ रही है लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया। अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्लॉक लेवल पर बैठक कर समाज के संघर्षशील नेताओं, बुजुर्गों व आम लोगों से विचार विमर्श कर शांतिपूर्ण आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है।  बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक सतीश तेवतिया, नेपाल सिंह, धर्मेंद्र उर्फ पप्पी नेहरा, सतीश नेहरा, विजय मलिक,  सुभाष सांगवान, गोविंद चौधरी, सभासद वेद प्रकाश चौधरी, संदीप सांगवान, सुमन चौधरी, लक्ष्मण राठी, दीपक राठी, रुपेश पूनिया, बाबा परविंदर, योगेंद्र बल्हारा, बाबा चौधरी, विपिन, दिनेश चौधरी, सतीश राठी, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button