भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में राष्ट्रगान का अपमान,स्टेज से जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी ने बीच में ही रुकवाया राष्ट्रगान
गोवर्धन, मथुरा | 22 जुलाई 2026 गोवर्धन में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में एक बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का अपमान किया गया श्री राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित सम्मेलन में जैसे ही राष्ट्रगान शुरू हुआ, स्टेज पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उसे बीच में ही रुकवा दिया। स्टेज पर मौजूद थे जे.पी.एस राठौर – मा. सहकारिता मंत्री, उ.प्र. सरकार, किशन चौधरी – जिला पंचायत अध्यक्ष, मथुरा ठा. मेघश्याम सिंह – मा. विधायक, गोवर्धन हरीशंकर राजू यादवजिलाध्यक्ष,भाजपा मथुरा महानगर जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण पाठक उपस्थित थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राष्ट्रगान के दौरान स्टेज से जिलाध्यक्ष राजू यादव और जिला मीडिया प्रभारी रामकृष्ण पाठक ने कार्यक्रम को रुकवाने के निर्देश दिए। इसके बाद राष्ट्रगान बीच में ही रोक दिया गया।
इस घटना के बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रगान देश का सम्मान है। उसे बीच में रोकना सीधे-सीधे तिरंगे और संविधान का अपमान है।
सवालों के घेरे में भाजपा नेतृत्व
सम्मेलन में मंत्री, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में राष्ट्रगान रोकने का आदेश किसके कहने पर दिया गया, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।अभी तक भाजपा की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



