अशरफ जकरिया इस्लामिक इंटर कॉलेज मे नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा
नूरपुर। स्योहारा रोड़ स्थित अशरफ जकरिया इस्लामिक इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सी एल गुप्ता आई संस्थान मुरादाबाद के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में डॉ मीनाक्षी शर्मा, नीतू रानी, नेहा शर्मा आदि ने स्कूल के 300 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई और देखभाल के सुझाव दिए गए। शिविर में छात्रों की आंखों में देखने की क्षमता की जांच के दौरान जिन छात्रों में जो दृष्टि दोष पाया गया उसको उसी हिसाब से चश्मा का सुझाव देते हुए उनके लिए लेंस नंबर की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्या नसरीन जहां ने कहा कि इस शिविर का मूल उद्देश्य समय-समय पर छात्रों को नेत्र समस्या से किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके प्रति जागरूक करना है। क्योंकि आंखें मानव के लिए अमू्तव्य धरोहर होती है, इसकी देखभाल करना हम सब का परम कर्तव्य है।
डॉ मीनाक्षी शर्मा ने छात्रों का परीक्षण करते हुए कहा कि अधिकांश बच्चों की आंखों में एलर्जी व धूल मिट्टी से संक्रमण हो जाता है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के दौरान बच्चों में अधिक मोबाइल के प्रयोग से हल्का संक्रमण पाया जा रहा है और मौसम बदलाव से भी आंखों में एलर्जी भी पाई गई है। चिकित्सक की सलाह पर ली गई सामान्य दवाओं से दो-तीन दिन में ठीक हो जाता है। हालांकि सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर मोहम्मद आरिफ हुसैन, जाहिद हुसैन, अशोक कुमार, वीर सिंह, नवाब अहमद सिद्दीकी आदि का पूर्ण सहयोग रहा।


