शहर-राज्य

अजय चौधरी बने उपज के मेरठ मंडल संयोजक, संगठन विस्तार को मिलेगी नई गति

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार

मेरठ। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) का प्रांतीय अधिवेशन हाल ही में मुरादाबाद में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ‘मुरादाबाद संकल्प’ के तहत वर्ष 2026 के अंत तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में उपज की सक्रिय इकाइयों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में मेरठ जिले के अध्यक्ष एवं उपज के प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अजय चौधरी को मेरठ मंडल संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में मेरठ मंडल के अंतर्गत मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) तथा हापुड़ जिलों में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा।

अजय चौधरी की जिम्मेदारियों में नए जिलों में इकाइयों का गठन, निष्क्रिय इकाइयों का पुनर्गठन तथा पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करना प्रमुख रहेगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।

उनकी नियुक्ति पर उपज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button