एसएसपी द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस-फोर्स के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल मार्च किया गया।

बुलंदशहर रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा आगामी त्यौहारो पर जनपद मे शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आम जनमानस में सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत पुलिस फोर्स के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रो में पैदल मार्च किया गया तथा जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षित होलिका दहन एवं होली मनाये जाने की अपील की गयी तथा आम जनमानस से अनुरोध किया गया कि असामाजिक तत्वों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस फोर्स को निर्देश दिये गये है कि यदि कही भी आराजक तत्व/असामाजिक तत्वो के द्वारा त्यौहार के हर्ष उल्लास में किसी भी स्तर पर कोई ‘अवांछनीय गतिविधियां की जाये तो उनसे सख्ती से निपटा जाये ।*
साथ ही जनपद में शराब पीकर गाडी चलाने( ड्रिंक एण्ड ड्राईव) वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान लगातार दिनांक 05.03.2026 तक जारी रहेगा।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रखर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।




