ग़ाज़ियाबाद

चोरी का खुलासा नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

मोदीनगर। अधिवक्ता के निर्माणाधीन मकान में हुई चोरी का खुलासा न होने पर अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। हड़ताल के कारण कोर्ट में न्यायिक कार्य बाधित रहा। बार एसोसिएशन मोदीनगर के पूर्व राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष के गोविंदपुरी स्थित मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार रात चोर मकान से बिजली फिटिंग का लगभग दाे लाख कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित को रविवार सुबह चोरी का पता चला। मामले में सोमवार को बार एसोसिएशन मोदीनगर के बैनर तले  अधिवक्ताओं की तहसील में बैठक हुई। जिसमें पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद  अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान किया। एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता कम होने से शहर में घटनाएं बढ़ रही हैं। वकील भी सुरक्षित नहीं हैं। चोरों जल्द नहीं पकड़े जाने पर वकील आंदोलन करेंगे। सहायक पुलिस आयुक्त भाष्कर वर्मा का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button