डीएम एवं एसएसपी ने नाविकों किए लाइसेंस प्रमाण पत्र वितरण

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने वृंदावन स्थित केशी घाट पर नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा आयोजित नाविक रजिस्ट्रेशन कैंप में नाविकों को लाइसेंस प्रमाण पत्र वितरण किए। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया को नाविकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रशासन कटिबद्ध है।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि नाविकों की समस्या का निराकरण करते हुए सामान्य नाव के रजिस्ट्रेशन का शुल्क रूपये 500 तथा मोटर बोट के रजिस्ट्रेशन का शुल्क रूपये 1500 किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकाधिक संख्या में नाविकों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। लगभग 400 लोगों द्वारा पंजीकरण हेतु फॉर्म क्रय किया गया है तथा 135 नाविकों का पंजीकरण,लाइसेंस प्रमाण पत्र वितरण किया जा चुका है।
समस्त नाव संचालकों, नाविकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि सामान्य नाव, मोटर बोट में सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
श्रद्धालुओं एवं नाविकों हेतु लाइफ़ सेविंग जैकेट, जीवन रक्षक जैकेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नाव में बैठने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी निर्धारित की गई है, जिसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानकों का अनुपालन न करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी
जिलाधिकारी ने कहा कि मथुरा एवं वृंदावन में नाव का संचालन प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि नाव की मजबूती, फिटनेस को भी समय-समय पर चेक किया जाएगा और उकसे बाद संचालन की अनुमित प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि नाविक ट्रेंड/ प्रशिक्षित होना चाहिए, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुरक्षा पुलिस-प्रशासन की प्राथमिकता है। केवल वही नावें संचालित होंगी, जिनका पंजीकरण हो चुका है और चालकों के पास वैध लाइसेंस प्रमाण पत्र है।
लाइसेंस प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में पश्चात् जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह आदि ने नौका विहार के माध्यम से केशी घाट से चीर घाट तक जायजा लिया।

