मुख्यमंत्री ने किया अटल आवासीय विद्यालय कौरई के छात्र गणेश को सम्मानित

मथुरा। श्रम दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अटल आवासीय विद्यालयों से चयनित छात्र एवं छात्राओं को सम्मान, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न, टैबलेट प्रदान किए गए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय कौरई,किरावली जिला आगरा के छात्र गणेश को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहे। छात्र गणेश ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकों और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विदित रहे कि विकास खंड बलदेव के गांव हथौड़ा के निवासी हैं गणेश।उनके पिता धर्मपाल एक मजदूर और माता गृहणी हैं।गणेश की प्रारंभिक शिक्षा यूपीएस अमीरपुर स्कूल में हुई हैं।अमीरपुर विद्यालय की शिक्षिका गीता रावत ने गणेश की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।


