शहर-राज्य

जनपद के समस्त बेसिक विद्यालयों में भारत की जनगणना-2027 जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी का किया गया आयोजन

संतकबीरनगर।  जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में जनपद के बेसिक शिक्षा विद्यालयों के बच्चों द्वारा भारत की जनगणना -2027 हेतु आमजन मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से जनगणना जागरूकता रैली निकाली गई। 

जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली के दौरान भारत की जनगणना-2027 के विभिन्न चरणों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया जिससे निश्चित समय अवधियों में हर नागरिक की जनगणना हो सके। 

जागरूकता रैली के दौरान समस्त नागरिकों को अवगत कराया गया कि भारत की जनगणना-2027 के क्रम में निर्धारित अवधि स्व गणना – तिथि दिनांक 07.05.2026 से 21.05.2026 लिंक https://se.census.gov.in/ के माध्यम से की जा सकती है। प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (तिथि 22 मई से 20 जून 2026) एवं द्वितीय चरण- जनसंख्या की गणना एवं जाति जनगणना (तिथि 09 से 28 फरवरी 2027) तक संपन्न कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से जनगणना में सहयोग करने की अपील किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button