शहर-राज्य

सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप, सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका परिषद मोदीनगर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा है। संघ ने आरोप लगाया है कि कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है और उनकी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में बताया गया कि सफाई कर्मचारियों से तय समय से अधिक कार्य लिया जा रहा है, जबकि उन्हें निर्धारित वेतन और सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। इसके अलावा कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण, अवकाश और अन्य श्रम अधिकारों से भी वंचित रखा जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब मजबूर होकर संगठन को लिखित रूप में अपनी मांगें रखनी पड़ी हैं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सफाई कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संघ ने मांग की है कि सभी सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण, निर्धारित कार्य समय और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना कार्य कर सकें। इस मौके पर संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button