मेरठ में सुपर स्पेशलिटी इलाज की नई शुरुआत, शारदाकेयर-हेल्थसिटी ने शुरू की स्पेशलाइज्ड ओपीडी

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ। शहर के मरीजों को अब गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ShardaCare Healthcity ने Bhagya Shree Hospital में स्पेशलाइज्ड आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवाओं की शुरुआत की है। इस पहल के तहत न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी जैसी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं अब मेरठ में ही उपलब्ध होंगी।
नई ओपीडी सेवाओं में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ नियमित रूप से मरीजों को परामर्श देंगे, जिससे समय पर जांच, सही निदान और बेहतर उपचार संभव हो सकेगा। इस पहल का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि मरीजों को जटिल उपचार के लिए दिल्ली या अन्य महानगरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।
ग्रुप सीईओ Dr. Kausar Shah ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल इलाज उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मेरठ में स्पेशलिस्ट ओपीडी की शुरुआत क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगी और मरीजों को अपने शहर में ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।



