शहर-राज्य

वाराणसी में स्वर्णकार समाज का सम्मान समारोह संपन्न,332 सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र ||

संगठन को मजबूत कर समाज के हित मे खुद उतरेंगे मैदान में बोले प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ||

अब चुप नहीं बैठेगा स्वर्णकार समाज,सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा- सत्यनारायण सेठ ||

बढ़ते अपराधों पर भड़का स्वर्णकार समाज,2027 चुनाव में उतरने का ऐलान ||

सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर स्वर्णकार संघ का जनजागरण अभियान तेज ||

वाराणसी में स्वर्णकारों की बड़ी बैठक,सरकार से सुरक्षा व सहायता की मांग ||

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- स्वर्णकार समाज का वाराणसी में रविवार को मैदागिन स्थित पड़ारकर स्मृति भवन,गोलघर में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ,जिला इकाई वाराणसी द्वारा 332 सदस्यों को प्रमाण पत्र व परिचय पत्र वितरित किए गए | इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सेठ ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज बाजार हो,गांव हो या कस्बाकहीं भी स्वर्णकार समाज सुरक्षित नहीं है | लूट,चोरी,डकैती और उचक्कागिरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन प्रशासन चुप बैठा है  जब हमारे समाज के साथ घटनाएं होती हैं तो कोई जनप्रतिनिधि साथ खड़ा नहीं होता उन्होंने कहा कि अब समाज को अपने व्यावसायिक,आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा |

2027 से पहले पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत लखनऊ से हो चुकी है स्वर्णकार समाज अब चुप बैठने के मूड में नहीं है | वर्षों से हो रही अनदेखी और बढ़ती आपराधिक घटनाओं से नाराज़ समाज ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है | साफ शब्दों में कहा गया कि अगर हालात नहीं बदले तो 2027 के विधानसभा चुनाव में समाज खुद अपने प्रत्याशी उतारकर राजनीतिक जवाब देगा |

11 अप्रैल 2026 को लखनऊ के चारबाग स्थित रविंद्रालय बैंक्विट हॉल में हजारों स्वर्णकारों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया था कि अब अपने हक और अधिकार के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है।इस दौरान मुख्य अतिथि नवनीत वर्मा ने समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा और शारीरिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया | विशिष्ट अतिथि विनीत सेठ ने सामाजिक, व्यावसायिक और राजनीतिक रूप से मजबूत होने पर जोर दिया वहीं धर्मवीर सोनी ने कहा शिक्षा शेरनी का दूध है जो पिएगा वही दहाड़ेगा और बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित किया |

कार्यक्रम में सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें भी रखी गईं जिसमे स्वर्णकार व्यवसायियों के साथ होने वाली चोरी,लूट,हत्या व डकैती की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किया जाए,माल की बरामदगी सुनिश्चित हो या पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाए | साथ ही शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता और छोटे दुकानदारों को सुरक्षा हेतु सब्सिडी प्रदान की जाए | कार्यक्रम का स्वागत भाषण दिलीप सेठ ने दिया अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दयाशंकर सेठ ने की |

धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष वाराणसी जनार्दन वर्मा ने प्रस्तुत किया यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल सेठ ने दी है जबकि मंच का सफल संचालन घनश्याम सेठ (बच्चा जी) ने किया |

उक्त अवसर पर अमित सोनी,दिलीप सेठ बंशीधर सेठ, निरंजन सोनी,उमेश कुमार, विकास वर्मा आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button