शहर-राज्य

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संतकबीरनगर। 

              पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 उमाशंकर त्रिपाठी, उ0नि0 रामजतन प्रजापति, हे0का0 हरिप्रकाश, का0 संजय प्रसाद, का0 जय किशन गोंड, का0 चन्द्रशेखर यादव ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 190/2026 धारा 115(2),352,351(3),191(2),191(3),333,109(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रामबहादुर पुत्र बिन्देश्वरी निवासी ग्राम भैसासेहरी थाना कोतवाली खलीलाबाद को   उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 

विदित हो कि दिनाँक 24.03.2026 को वादी श्री रामप्रताप पुत्र सुदेश्वरी निवासी भैसासेहरी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दिया गया कि आवेदक व उनकी पत्नी व पुत्री को दिनांक 23.03.2026 को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज व सरिया से मारपीट करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button