शहर-राज्य

बसपा ही कर सकती समतामूलक समाज की स्थपना – जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र

असदुल्लाह सिद्दीकी

बांसी/सिद्धार्थनगर। प्रदेश की भाजपा सरकार दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समुदाय के साथ साथ किसान नौजवान विरोधी है सर्व समाज का सम्मान केवल बसपा की सरकार में होंगा। उक्त बातें बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र गौतम ने विधानसभा बांसी के सेक्टर नंबर 1 गोलौहरा के बूथ संख्या 11 12 बरदही में आयोजित बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला दिन बहुजन समाज पार्टी का है कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी को पुनः रिनिवल कर ले।इस दौरान बसपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि प्रदेश की जनता खासकर मुस्लिम समाज आशा भरी निगाहों से बहुजन समाज पार्टी व बहन जी की तरफ़ देख रहा है बहन जी है तो भरोसा है प्रदेश की जनता डीज़ल पिटरोल रसोई गैस सिलेंडर से परेशान है सरकार जनता को गुमराह कर रही हैं आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनना तय है।
बैठक के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चन्द्र बहाल गौतम महासचिव विनोद कुमार राव सेक्टर अध्यक्ष कैश राम सेक्टर अध्यक्ष प्रमोद कुमार गौतम गेराम प्रधान बसंत कुमार बूथ अध्यक्ष प्रेम नारायण हरभजन गौतम जयश्री प्रसाद राम शंकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button