शहर-राज्य

एक दिवसीय जनपद स्तरीय  फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 

विजय द्विवेदी

   प्रतापगढ़ ।  खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार तथा जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान मे फुटबॉल  प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया उद्घाटन मैच की मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया, उद्घाटन मैच वेलोसिटी फुटबॉल एकेडमी और प्रतापगढ़ फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया जिसमें वेलोसिटी 4-0 से विजई रही वेलोसिटी के  राजेश कुमार एवं मोहम्मद समीर ने दो-दो गोल किए 

मल्हूपुर मांधाता एवं रामनगर लालगंज के मध्य मैच हुआ जिसमें कांटे की टक्कर में रामनगर लालगंज ने 2-1 से विजय प्राप्त की रामनगर लालगंज की ओर से लव कुश कोरी ने दो गोल किया पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम रेड और वेलोसिटी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया की टक्कर में 2-1से विजई रही आदिल एवं नारायण ने एक एक गोल किया दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ब्लू और रामनगर लालगंज के मध्य खेला गया जिसमें लव कुश ने 1 गोल से टीम ने फाइनल मेंप्रवेश किया 

फाइनल मैच स्टेडियम रेड और रामनगर लालगंज के मध्य खेला गया जिसमें काफी संघर्ष पूर्ण मैच हुआ जिसमेंदोनों टीमें 1-1बराबरी पर रही फाइनल मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया जिसमें स्टेडियम रेड ने रामनगर लालगंज को 3-1 से परास्त कर  जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना  विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कृत किया एवं खिलाड़ियों को अपना शुभ आशीष प्रदान किया मैच के मुख्य निर्णायक रोमी विकास जिगर, आर्यन, फुटबॉल कोच बुद्ध प्रकाश ,मांधाता के खेल अध्यापक अजय कुमार रहे इस अवसर पर रामअंजोर ,जेपी यादव, लवली मिश्रा, निखिल राणा, श्याम कनौजिया उपस्थित रहे प्रतियोगिता का संचालन तेजस वैश्य  ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button