शहर-राज्य

जिलाधिकारी ने शिवम् गैस एजेन्सी के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

विजय द्विवेदी

 प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनमानस को गैस सिलेण्डर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत कम्पनी गार्डेन के सामने स्थित शिवम् गैस एजेन्सी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय पर लगी भीड़ को लेकर शिवम् गैस एजेन्सी के कर्मचारियों को डीएम ने फटकार लगायी और निर्देशित किया कि लोगो को पर्ची जल्द से जल्द दिया जाये जिससे वें गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को पर्ची वितरण की प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े और समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर डीएम ने वहां पर उपस्थित जनसामान्य से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा एजेन्सी के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button