शहर-राज्य

थाना दुधारा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता बरामद

संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 

  थाना दुधारा उ0नि0 रविन्द्र सिंह, हे0का0 एहतेशाम, म0हे0का0 नन्दिनी ने मुखबिर की सूचना पर 

 मु0अ0सं0 79/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना दुधारा के मामले में वांछित अभियुक्त पवन कुमार उर्फ गोलू पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी कोटिया थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को इन्दौर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 

      विदित हो कि वादिनी द्वारा दिनाँक 07.03.2026 को थाना दुधारा पर वादिनी की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button