शहर-राज्य

घरेलू गैस सिलेण्डर के लिए चार माह की बच्ची के साथ परेशान दिखाई दी महिला।

असदुल्लाह सिद्दीकी

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर सहित डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेण्डर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी देखने को मिल रही है। नगर पंचायत स्थित जायसवाल एचपी गैस एजेंसी के गोदाम के सामने रात में ही उपभोक्ताओं की लम्बी कतार लग गई। गैस सिलेण्डर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग गोदाम पहुंचे, लेकिन एजेंसी पर ताला बन्द होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कतार में खड़े लोगों का कहना था कि वे सुबह से ही गैस सिलेण्डर लेने के लिए आये हुए हैं, लेकिन एजेंसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इस कारण लोगों को घन्टों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। इसी बीच एक महिला अपनी 04 माह की बच्ची को गोद में लेकर सिलेण्डर लेने के लिए कतार में खड़ी दिखाई दी। महिला ने बताया कि घर में गैस खत्म हो चुकी है और सुबह से बच्ची को लेकर लाइन में खड़ी हैं, लेकिन अभी तक सिलेण्डर नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार एजेंसी के गोदाम के बाहर काफी देर तक ताला बन्द रहा, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि यदि गैस वितरण का समय तय है तो कर्मचारियों को समय पर मौजूद रहना

चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। इस मामले में एजेंसी के मालिक हेमन्त जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस की आपूर्ति बन्द होने के कारण कुछ तकनीकी परेशानियां जरूर सामने आयी हैं, जिसकी वजह से वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। एजेंसी संचालक ने यह भी कहा कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जायेगी और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। फिलहाल उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि एजेंसी द्वारा वितरण व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जायेगा, ताकि उन्हें बार-बार इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button