गिरिराज तलहटी में संत चिन्मयानंद बापू ने सुनाई माखन चोरी लीला, ब्रजवासियों ने लगाये जयकारे

– साध्वी पूर्णिमा दीदी के भजनों पर भक्तजन हुये भाव विभोर
मथुरा/गोवर्धन। गिरिराज तलहटी बड़ी परिक्रमा मार्ग चरणामृत कुंड पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन संत चिन्मयानंद बापू महाराज ने भगवान बालकृष्ण भगवान की माखन चोरी लीला का मनोहारी वर्णन किया जिनको सुनकर सभी भक्तजन का भाव विभोर हो गये। महायज्ञ के पांचवें दिन कथा सुनने बृजवासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
परम साध्वी पूर्णिमा दीदी के भजनों पर भजन श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर जमकर नृत्य किया।
भागवत कथा में सुदामाकुटी नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्ष्ण देवाचार्य महाराज, अध्यात्म पीठाधीश्वर प्रकाश महाराज, डॉ. मनमोहन शास्त्री जी, राजू भय्या ने व्यास पीठ का पूजन करके भक्तजनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
भागवत व्यास संत चिन्मयानंद बापू ने भागवत कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में पूतना, तृणावर्त और शकटासुर उत्थार की लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।
संत बापू महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला केवल एक बाल लीला नहीं बल्कि उसके पीछे गहरा आध्यात्मिक संदेश छिपा है। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी ने ब्रजवासियों को आनंद प्रदान करने और उनके हृदय में प्रेम भाव जागृत करने के लिए यह लीला की थी। जब भगवान श्रीकृष्ण माखन चुराकर अपने सखाओं के साथ बांटते थे, तब पूरे ब्रज में आनंद और उल्लास का वातावरण बन जाता था। यह लीला दर्शाती है कि भगवान अपने भक्तों के साथ स्नेह और प्रेम का संबंध रखते हैं।
कथा सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गये।
इस अवसर पर मुरारी लाल गोयल, मयंक वैद्य, प्रियंका पांडेय, गीतिका शर्मा, मीमांशा, गंगादास , ओमप्रकाश, हरीश जोशी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान, हनी पाठक, गोविंद सिंह चौधरी, भारत उपाध्याय आदि भक्तजन उपस्थित रहे।



