शिक्षा

माउंट वैली स्कूल मगहर में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संतकबीरनगर। 

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम थाना अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत माउंट वैली स्कूल मगहर में स्कूली बच्चों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम थाना के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज अथवा लिंक पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा निरंतर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उ0नि0 रमेश यादव, मु0आ0 हिन्दे आजाद म0आ0 अमृता सिंह व मु0आ0 करमचंद चौकी मगहर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button