शिक्षा
पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लाक के ठठरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस.एम.सी अध्यक्ष सीमा विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि पी.एल.सी सदस्य डॉ. आलोक त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रबली पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय आधारित योग्यता योग परीक्षा 2025, आईवार्षिक परीक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद समेत अन्य चीजों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा शील्ड, मेडल, कॉपी-कलम देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर काशीनाथ यादव, शशिकांत, उमाशंकर वर्मा, कल्पना श्रीवास्तव, सुनीता दीक्षित, कंचन समेत समस्त विद्यालय के लोग उपस्थित रहे।



