शहर-राज्य

जिलाधिकारी ने ली जनपद स्तरीय गो-संरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक 

मनोज शर्मा/मथुरा

मथुरा।  जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में निराश्रित बेसहारा गौवंशों को गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित एवं भरण पोषण की व्यवस्था हेतु जनपद स्तरीय गो- संरक्षण, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

     बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र नारायण शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त उप-मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु चिकित्सा अधिकारी, ल अधिशासी अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

       जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में समस्त निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश को गो- आश्रय स्थलों में संरक्षित करे। गौशालाओं में संरक्षित सभी गोवंश का नियमित हेल्थ चेकअप किया जाना सुनिश्चित करे। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित गौशालाओं का निरीक्षण करें एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में निर्माणाधीन गौशालाओं की प्रगति से अवगत कराने के साथ-साथ लगातार भ्रमण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

     जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी गौशालाओं का भुगतान ससमय सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं को सीसीटीवी कैमरों से लैश करे तथा उक्त कैमरों का लिंक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में उपलब्ध कराए, जहां से निरंतर गौशालाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंशों हेतु हरा-चारा, भूसा, खर, शेड, पेयजल आदि की व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए। गर्मी के दृष्टिगत सभी गौशालाओं में शेड की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए। उक्त कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं का गूगल में जियो टैग कराए, जिससे एक क्लिक के माध्यम से गौशाला का नाम, पता, संचालक का नंबर आदि मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button