टूटते रिश्तों को पुलिस ने फिर से जोड़ा, नौ जोडें दोबारा साथ रहने को हुए राजी

असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। महिला दिवस के अवसर पर जनसुनवाई करके नौ जोड़ों को दोबारा एक कराया गया। यह लोग किन्हीं कारणों से अलग रह रहे थे। समझौता से बात बनी और एक साथ रहने को राजी हो गए। पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर के सभागार में कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि जब हम एक महिला को शिक्षित और सशक्त करते हैं, तो हम केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देते हैं। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं बल्कि एक विचारधारा है न्याय, समानता, और सशक्तिकरण की। जब महिलाएं अधिकार सम्पन्न बनती है तो समाज प्रगति करता है। महिलाएं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और पुरुषों से पीछे नही हैं। 8 मार्च हमें यह संदेश देता है कि महिलाओं के बिना विकास अधूरा है, इसलिए हम केवल इस दिन तक सीमित न रहे बल्कि वर्ष के हर दिन महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समानता के लिए प्रयासरत रहें।
वहीं 09 जोड़ों में लक्ष्मी पत्नी विजय ग्राम थरौली थाना सिद्धार्थनगर, सोनाली पत्नी सीताराम ग्राम चेचराफ थाना कठेला समय माता, सुषमा पत्नी अजय ग्राम नागचौरी थाना मिश्रौलिया, रोजी पत्नी अल्ताफ वर्ड नं013 कल्याणपुर थाना सिद्धार्थनगर, पूनम पत्नी हनुमान ग्राम टिकुर थाना खेसरहा, नाजिया पत्नी अरशद अहमद ग्राम बेलउख पुरउवा थाना खेसरहा, निर्मला पत्नी विनय ग्राम धौरीकुइयां थाना सिद्धार्थनगर, महिमा पत्नी अमित ग्राम टिघरा थाना उसका बाजार, रोशनी पत्नी गोवर्धन ग्राम नीबीदोहनी थाना शोहरतगढ़ रही।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ सदर विश्वजीत सौरयान, सीओ बांसी शुबेन्दु सिंह, सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, भूतनाथ गुप्ता, भाग्यवती पांडेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना आदि मौजूद रहे।



