शहर-राज्य

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत का प्रचार – न्यायिक अधिकारी

 दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु दिए गए निर्देश

संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत जनपद में विभिन्न थानों एवं तहसीलों में तैनात समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक आहुत किया। श्री सिंह ने निर्देशित किया की दिनांक 14-03-2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आम जन मानस में प्रचार प्रसार का होना आवश्यक है। सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र एवं नियुक्ति स्थल पर ज्यादा से ज्यादा लोगों में पैंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें, एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करें। बैठक के उपरान्त कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों को पैंपलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराया गया। उक्त बैठक में पराविधिक स्वयं सेवकगण क्रमश: अरविंद राय, सुरेश चंद्र, जितेन्द्र यादव, अनिल राय, प्रियंका, संध्या सोनी, लल्लन, सोनी वर्मा, शैलेन्द्र, त्रिलोकी समेत अन्य कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button