शहर-राज्य

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को किया जागरूक

  • उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर ऐप के बारे में जानकारी दी।

सिद्धार्थनगर।जनपद में विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियंता अजय कुमार और ज्ञान प्रकाश ने उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर ऐप, बैलेंस, बिल भुगतान और मोबाइल नंबर अद्यतन के बारे में जानकारी दी। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने के लिए भी प्रेरित किया गया। अभियान के अंतर्गत उन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को शामिल किया गया जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार और अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बर्डपुर एंव मधुबनिया चौराहे पर गहन चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट कंज्यूमर ऐप के बारे में जानकारी दी।अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस, एडवांस बिल भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन में यूपीपीसीएस स्मार्ट ऐप डाउनलोड, उपभोक्ताओं का सही मोबाइल नंबर अद्यतन करना, नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button