देश-दुनिया
श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। बयान के अनुसार, नौसेना ने इस वर्ष अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में रविवार को 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाएं जब्त कर लीं। नौसेना ने यह जानकारी दी। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि इन लोगों को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया, ह्यह्य मछली पकड़ने वाली पांच भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया और 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया।