दिल्ली में चलेगी तेज हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को तेज रμतार से ठंडी हवा चली जिसकी वजह से दिन में बढ़ते तापमान पर ब्रेक लग गया और दिन में ठंडक का एहसास होने लगा। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रμतार से ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान जताया है। तीन दिन से लगातार बढ़ रहा तापमान अचानक तीन डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक ठंड महसूस हो सकती है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रμतार से हवा चलेगी। 17 फरवरी तक मौसम विभाग की ओर से किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। यानि की मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में ठंड बढ़ सकती है। 15, 16 व 17 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान ठंड में गिरावट देखी जा सकती है। 13 फरवरी को प्रयागराज का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज हवा जरूर चलेंगी, जिनकी रμतार 15 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 14 फरवरी को क्षेत्र का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा व न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी छिटपुट हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।