राजनीति

नगर पालिका में भाजपा की जीत पर नगर में निकली आभार रैली 

बागेश्वर। नगर निकाय चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने नगर में आभार रैली निकाली। सोमवार की सुबह 11 बजे सभी कार्यकर्ता गोविंद बल्लभ पंत मूर्ति के पास एकत्रित हुए। यहां से नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और भाजपा के सभासदों के साथ नगर में विशाल आभार रैली शुरू हुई। रैलीढोल नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ मधुर संगीत की धुन में भाजपा समर्थक जश्न मनाते हुए नगर में सभी लोगों का आभार जताते रहे।रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडलसेरा तक निकाली गई। मालूम हो कि चुनाव भाजपा के प्रत्याशी सुरेश खेतवाल अध्यक्ष बने हैं।वही रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, सहित प्रमुख भाजपा नेता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन में नृत्य और भाजपा के जयकारे लगाते नजर आए।वही नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों द्वारा लोगों का अभिवादन स्वीकारा गया। भाजपा से जीते छह सभासद हैं। जिनमें ललित तिवारी, प्रेम सिंह हरड़िया, नवीन रावल, रूपा देवी, नवीन कुमार, विक्की सुयाल शामिल हैं। रैली के दौरान बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, पूर्व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, नगर अध्यक्ष रमेश तिवारी, दयाल कांडपाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button