नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने रविदास मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान व देव दीपावली के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण की

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा
बिजनौर। नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने मिलकर बकली के फाटक के पास रविदास मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान व देव दीपावली के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया!
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष पूनम गोयल ने कहा कि कार्तिक गंगा स्नान पर खिचड़ी दान करने पर विशेष पुण्य फल प्राप्त की प्राप्ति होती है गंगा स्नान के बाद खिचड़ी दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, घर में अन्न धन की कमी नहीं रहती,सुख शांति बनी रहती है,एवं आर्थिक संकट दूर होता है!
इस मौके पर संगठन की महामंत्री शारदा चौधरी, गार्गी अग्रवाल उपाध्यक्ष निधि वर्मा, वंदना गुप्ता, शिखा गुप्ता, संतोष रानी, रिंकी मसीह, पूनम शर्मा, मनीषा गुप्ता मंत्री करुणा अग्रवाल, रश्मि तोमर, अंशु बिश्नोई, सुनीता शर्मा, शीतल भारद्वाज, रीना चौधरी, सुधा अग्रवाल कोषाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल,मीडिया प्रभारी डोली शुक्ला आदि मौजूद रही!



