शहर-राज्य

10 हजार हिंदू परिवारों को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य, विहिप ने किया अभियान का शुभारंभ

मथुरा। हिंदू समाज को संगठित करने और सेवा, सुरक्षा व संस्कार के कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रव्यापी ‘हितचिंतक अभियान’ का कोसी के कमला नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत संगठनात्मक कोसी जिले में 10 हजार हिंदू परिवारों को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

  कार्यक्रम का शुभारंभ शिवांग गुप्ता जिला शताब्दी विस्तारक, विहिप कोसी एवं पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिवांग गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन के सेवा, सुरक्षा और संस्कार के कार्यों से जोड़ना तथा मठ-मंदिरों, गौवंश और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए सामाजिक एकजुटता बढ़ाना है। विहिप प्रत्येक तीन वर्ष में यह अभियान चलाता है।

  अभियान के तहत विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता घर-घर, मोहल्लों, गांवों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर संपर्क करेंगे। गोवर्धन और बरसाना में विशेष कैंप लगाकर भी हितचिंतक बनाए जाएंगे। लोकेश नौहवार नगर मंत्री विहिप एवं नितिन तोमर प्रखंड संयोजक बजरंग दल ने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुकेश वैष्णव बाल गोकुलम प्रमुख आरएसएस, शिवम पंडित साप्ताहिक मिलन प्रमुख, कपिल वैष्णव, तुषार, अंशुल, निखिल चौधरी, गौरव, भानु, अभिषेक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button