भारत की जनगणना 2027

दूसरे बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न
578 प्रगणक व पर्यवेक्षक ने किया प्रतिभाग
उपजिला अधिकारी हृदय राम तिवारी ने प्रशिक्षण का लिया जायजा
संतकबीरनगर। प्रभा देवी डिग्री कालेज खलीलाबाद में जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे बैच के अंतिम दिन उप जिला अधिकारी हृदय राम तिवारी ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर प्रगणकों और सुपरवाइजर की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य अति महत्वपूर्ण है।फील्ड वर्क समय से पूर्ण सही सही पूर्ण करना है। प्रगणक बड़ी जिम्मेदारी है।प्रशिक्षण के दौरान 40 प्रश्नों के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रश्न कर चर्चा करें।ताकि क्षेत्र में कोई असुविधा न हो।उन्होंने कहा यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी,जिसमें जनगणना आंकड़ों,का संग्रहण डिजिटल उपकरणों से किया जाएगा।
सुनील कुमार और राकेश कुमार मिश्र प्रशिक्षक ने जनगणना के कुल 40 प्रश्नों में से माता पिता विवरण के साथ दिव्यांगता , मातृभाषा व अन्य भाषाएं,साक्षरता ,शैक्षिक संस्थान में शिक्षा,उच्चतम शिक्षा,आर्थिक गतिविधि,व्यवसाय,,उद्योग व्यापार ,कर्मी का वर्ग,गैर आर्थिक गतिविधि,काम की तलाश ,कार्यस्थल तक यात्रा आदि बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।अंतिम दिन प्रजनन संबंधी, कोविड वैक्सीनेशन,मोबाइल,आधार वोटर आईडी,पासपोर्ट,एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी लेने के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कानूनगो संजय मिश्रा ने बताया कि दूसरे फेरे में 578 प्रगणक,पर्यवेक्षक प्रशिक्षण ले रहें है।इस कार्य हेतु 24 प्रशिक्षक नियुक्त हैं
प्रशिक्षण सुचारू रूप से चल रहा है।
प्रशिक्षण में जफीर अली,मुबारक हुसैन,अब्दुर्रहमान,राम केश,विकास कुमार आनंद,राकेश यादव,राम कुमार,परवीन त्रिपाठी, हरिकेश,महिपाल,असरारुल हक,जुबेर अहमद,अरुण कुमार ,धर्मराज,मो यूसुफ,असदुल्ला,अखिलेश श्रीवास्त,बदलू प्रसाद,जुनेद अहमद आदि प्रशिक्षण में मौजूद रहे।



