शहर-राज्य

श्री राम संतोष गार्डन गोहावर में दीपोत्सव मिलन समारोह आयोजित किया गया

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

नूरपुर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोहावर स्थित श्रीराम संतोष गार्डन में दीपोत्सव मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दीपोत्सव मिलन समारोह नूरपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के संभावित प्रत्याशी इंजीनियर कवीश राणा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद (हरिद्वार) से आए बाबा हठयोगी महाराज रहे। विशिष्ट अतिथि कथा व्यास रवि शंकर श्रृंगी महाराज रहे।
कार्यक्रम आयोजक नूरपुर विधानसभा से भाजपा के संभावित प्रत्याशी इंजीनियर कवीश राणा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिय का माल्यार्पण कर तथा तलवार भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम से पहले हवन यज्ञ किया गया।
इस अवसर पर अनिल पांडे, डॉ प्रमोद चौहान, जितेंद्र चौधरी, अवनीश राणा, धर्म अवतार वर्मा, अनिल जुनेजा, लोकेंद्र सिंह, चौधरी वीर सिंह, गोहावर मंडल अध्यक्ष विनय चौहान, मोरना मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी,भाजपा कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button