शहर-राज्य

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई

आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था देने के लिए योजना बनाई। ‌

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

चांदपुर।  कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जलीलपुर स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित की गई। बैठक में मेले की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने तय किया कि बहुत जल्दी अधिकारियों को घाट एवं मेला स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा। जिसमें घाट, बाजार एवं डेरे तंबू के लिए जगह चिन्हित की जाएगी।  बाढ़ एवं बारिश के कारण खराब हुए रास्तों की मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा। जंगल में जंगली घास, पटेरा, टाटल को कटवाने का काम भी बहुत बड़ी लेबर के साथ कराया जाएगा।जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

       Vबैठक में तय किया गया कि नारनौर घाट धाम पर 5 दिन के लिए 20 नवंबर से 24 नवंबर तक लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेगें। इस लिए रास्तों को सुचारु एवं सुरक्षित बनाना अत्यंत आवश्यक है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं करने की अपील की गई। बैठक में सभी ने मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

     बैठक में समिति के प्रबंधक निरीश गुप्ता उर्फ बिल्लू गुप्ता, अध्यक्ष अजय कुमार कौशिक, संरक्षक चौधरी कुलदीप सिंह, यशपाल सिंह,अरुण शर्मा, सतीश कुमार, जसवंत सिंह नामधारी, शमशेर सिंह, एडवोकेट शिवम अग्रवाल, संदीप कौशिक, पत्रकार राम अवतार सिंह, एडवोकेट चंदन महेश्वरी, रूपराम सिंह, नरेंद्र सिंह सैनी, देवेंद्र सिंह, कपिल राणा, कृष्ण पाल सिंह, पवन कुमार, होममे सिंह, लाइट व टेंट की व्यवस्था के लिए रविंद्र सिंह, साजिद प्रधान, आफताब अहमद आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button