शहर-राज्य

पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या के सेवानिवृत कर्मचारी को दी गयी विदाई

 अयोध्या। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद के सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कर्तव्य निष्ठा की सराहना की गयी। परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद को माल्यार्पण करते हुए उपहार भेंट कर बधाई दी।

   उक्त कार्यक्रम का संचालन करते हुए आम का पौधा भेंटकर उपनिरीक्षक रणजीत यादव द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओपी अयोध्या प्रसाद के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी। इस अवसर पर निरीक्षक अक्षय कुमार, गोपनीय सहायक नवीन सिंह, उपनिरीक्षक  लिपिक सुरेश कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक  विजय पाण्डेय, उपनिरीक्षक  राकेश मिश्रा, गोपनीय सहायक दीपाली पराशर एवं उपनिरीक्षक  महेश बाजपेयी सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button