शहर-राज्य

सड़क के बीच टूटी पुलिया बना हादसे का सबब, महीनों से मरम्मत का इंतजार

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में सोहना-कोहड़ौरा मार्ग से खखराव जाने वाली सड़क पर बीचों-बीच टूटी पुलिया राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। पुलिया महीनों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
यह मार्ग करीब 10 गांवों को जोड़ता है और रोजाना 200 से 300 लोगों की आवाजाही होती है। पुलिया टूटने के साथ ही जगह-जगह लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। सोहना से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित इस पुलिया पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी डॉ. विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। धान की कटाई के बाद पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button