शहर-राज्य

बरेली रेलवे स्टेशन के यार्ड में चला विशेष सफाई अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत सफाई मित्रों ने की सघन सफाई, यात्रियों को भी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बरेली। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा बरेली रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र में गुरुवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों के सहयोग से आयोजित अभियान में यार्ड एवं रेल पटरियों के आसपास सघन सफाई की गई।

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने पटरियों के बीच और आसपास बिखरे कचरे एवं अन्य अपशिष्ट को एकत्र कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण के लिए हटाया। इस दौरान यार्ड क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

अभियान के दौरान सफाई मित्रों को नियमित स्वच्छता, कार्यस्थल की साफ-सफाई और कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओं को भी रेलवे परिसर में कूड़ा न फेंकने और निर्धारित कूड़ेदान का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

रेलवे प्रशासन ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक कार्यप्रणाली और सामूहिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाया जा रहा है। मुरादाबाद मंडल ने आमजन से स्वच्छ रेल परिसर के निर्माण में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button