रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन हुआ सामान्य
गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार की पटरी और स्लीपर बदलने का काम पूरा होने के बाद सोमवार से ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया। करीब दस दिन तक चले पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित लोकल ट्रेनों के सामान्य संचालन से दैनिक यात्रियों ने राहत की सांस ली। उत्तर रेलवे की ओर से 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म नंबर चार पर कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान कई लोकल ट्रेनें रद्द रहीं और कुछ ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से संचालित किया गया। इससे दिल्ली, साहिबाबाद, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। चार अक्टूबर को ब्लॉक की अवधि पूरी होने के बाद सोमवार से ट्रेनों का संचालन पूर्व व्यवस्था के अनुसार शुरू कर दिया गया। प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पटरी और स्लीपर बदलने का काम पूरा होने से अब ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो गई है। दैनिक यात्रियों ने भी राहत जताई है।


