शहर-राज्य
साइबर ठगी के पीड़ित को बाबूगढ़ पुलिस ने वापस कराए 20 हजार रुपये

वेलकम इंडिया | राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाबूगढ़ पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित के 20 हजार रुपये वापस कराए।पुलिस की साइबर क्राइम टीम की तत्परता से पीड़ित को ठगी गई धनराशि वापस मिलने पर राहत मिली। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की सहायता के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।


