नेहरू नगर में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर विचार गोष्ठी और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति (रजि)
गाजियाबाद
आज दि 01-10-2025 को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के उपलक्ष मे समिति द्वारा अग्रवाल नेत्र चिकित्सालय के सभागार मे नेहरू नगर बसंत रोड गाजियाबाद में एक विचार गोष्ठी का आयोजन, समिति के अध्यक्ष श्री आर के गुप्ता जी की अध्यक्षता में किया गया है , सर्व प्रथम सदस्यगण की आखों की जांच कराई गई , तथा नेत्र विशेषज्ञो द्वारा आखों की सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दीगई ।
गोष्ठी का संचालन श्री वी पी रस्तोगी जी ने अध्यक्ष जी की अनुमति से मंत्रोच्चारण से शुभारम्भ किया ,समिति के महासचिव हरिपालसिह द्वारा समिति के कार्य कलापो के बारे मे सूक्ष्म रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा बताया गया कि आइस्कॉन के आवाह्न पर आज प्रातःकाल जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से ,मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश, प्रधान मंत्री कार्यालय, को ज्ञापन भेजा है, जिसमे ,वरिष्ठ नागरिक जन को मिलने वालीरेलवे किराया की छूट पुनः जारी की जाय, कोविड 19 केबाद से बंद है। वरिष्ठ नागरिक जन की समस्याओ की सुनवाई के लिए डिवीजन/ मंत्रालय का सृजन किया जाए।
समिति के सदस्य श्री एसि के नंदा , बी दयाल अग्रवाल, ठाकुर दास सैनी,जे पी प्रभाकर, मिथलेश बंसल जी आदि ने विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों को सामाजिक , आत्मसम्मान, आर्थिक, स्वास्थ्य, मुस्कान, एकांत, आत्मा व वरिष्ठ जन के विभिन्न पहलुओं पर महत्व पूर्ण जानकारी देते हुए जीवन का सार समझाया । वर्तमान में परिवारों में आपसी रिश्तों में न तो मधुरता रही है और न ही सभी मे सामंजस्य घर के बुजुर्गों की जीवन यात्रा के समापन की तैयारी एवं आत्मा का वस्त्र बदलने के बारे मे बतायागया।
अध्यक्ष श्री आर के गुप्ता जी ने गोष्टी मे उपस्थित सदस्यों अग्रवाल नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक,चिकित्सा स्टाफ एवं नेत्र शिविर, मैनेजर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपील की कि ,गोष्ठी में हुई विस्तृत चर्चा से जानकारी बढ़ा कर लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं की चर्चा अपने साथियो से करके समाधान निकाले और उसके प्रति जागरूक रहें।
गोष्ठी आयोजन की सफलता में मुख्यतः , डी के शर्मा ,एलडी शर्मा , जी ,देशबन्धुगोयल, अनिल चौधरी आदि ने भी अपना भरपूर योगदान दिया।




